5 महीने के बच्चे को कितनी नींद आती है?HealthPlanet

Posted on Sat 22nd Oct 2022 : 11:49

पैदा होने के बाद शिशु दिन-रात सोते रहते हैं. कई बार दूध पीने के लिए भी बच्चों को जगाना पड़ता है. बच्चे का नींद का पैटर्न पैदा होने के 3 महीने पर थोड़ा बदल जाता है. शुरुआत में शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए नींद बहुत जरूरी होती है. शुरुआत में बच्चा रात में सोएगा और दिन में 2-3 बार झपकी लेगा. बच्चे आमतौर पर सुबह, दोपहर और शाम के वक्त सोते हैं. हालांकि सभी शिशु का स्लीपिंग पैटर्न अलग होता है. कई बार मां इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि शिशुओं बहुत सोता है. दिन में बच्चे का ज्यादा सोना सामान्य बात है. करीब 3 महीने का होने के बाद शिशु 2- 3 घंटे तक जगा रह सकता है. बच्चे का ज्यादा सोना उसके विकास में मदद करता है.

जैसे-जैसे बच्‍चा बड़ा होता है, वैसे-वैसे उसकी नींद की जरूरत भी बदलती रहती है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्‍लीप मेडिसिन के अनुसार नवजात शिशु से लेकर 12 महीने तक के बच्‍चे को 12 से 16 घंटे की नींद दिन में चाहिए होती है।
5 महीने का बच्चा कितनी नींद लेता है:-
1- उम्र के हिसाब से बच्चों की नींद बदलती रहती है. पैदा होने के बाद बच्चा दिन के 24 घंटों में 18 से 20 घंटे की नींद लेता है. 2- जब बच्चा 3 महीने का हो जाता है तो नींद में बदलाव आता है. 4 से 12 महीने का बच्चा 12 से 16 घंटे तक सोता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info